अखिलेश, जयन्त और मायावती बरसाती मेंढक है- भूपेन्द्र सिंह चौधरी


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार बतौर प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से रूबरू होते हुए मेरठ जिले में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता का विश्वास है। जनता का भाजपा से गठबंधन है, इसलिए हम उनके आशीर्वाद से हर चुनाव में जीत दर्ज करते आ रहे हैं।

किसानों के मामले पर बोलते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना मूल्य को लेकर हमारी सरकार लगातार गंभीर है। हमारी सरकार ने चीनी मिलों की क्षमता को बढ़ाया है, लेकिन विपक्ष के कार्यकाल में चीनी मिलें चलती नहीं थी जिससे गन्ना मूल्य भुगतान का दबाव बढ़ता रहता था।
अखिलेश यादव, चौधरी जयंत सिंह और मायावती पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी बरसाती मेंढक हैं। यह सिर्फ चुनाव के समय बाहर निकलते हैं और उसके बाद जनता के बीच नहीं दिखाई देते। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद ही मैं बूथ स्तर तक सभी योजनाओं को लेकर जाऊंगा और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करूंगा। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम क्षेत्र में सात सीटों पर मिली हार के प्रश्न पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए लोकसभा प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे वहां की जनता को एक-एक कर योजनाओं को समझा कर हार के कारणों का पता लगाया जा सके।
भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बा मवाना पहुंचे। यहां उन्होंने आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद के आवास पर उनकी माता ईश्वरी (97) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे निजी परिवार में दुखद घटना हुई है। परिवार में शोक संवेदना प्रकट करने आया हूं। इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए पार्टी की तरफ से राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ लोग साथ खड़े हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला