सेना में अहीर रेजीमेंट का हो गठन - शिवपाल सिंह यादव अध्यक्ष प्रसपा



लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी तैयारी में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लखनऊ में मीडिया के साथ अपनी योजनाओं को साझा किया। सामाजिक न्याय की लडऩे के लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डीपी यादव के साथ हाथ मिलाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की भी मांग की है।
इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। आज हम डीपी यादव के साथ यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के तहत एकजुट हुए हैं। आज समाज में अगड़े पिछड़े सभी परेशानी है। यह संगठन किसी की खिलाफत के लिए नहीं बना है। हमने जोडऩे के लिए यह संगठन बनाया है। आज समाज में अगड़े पिछड़े सभी परेशान हैं। यह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग करेंगे। प्रसपा की बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकारणी गठित करेंगे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के खिलाफ जरा भी नहीं है। वह अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि संगठन किसी की खिलाफत के लिए नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब अपनी पार्टी के साथ यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के लिए भी काम करेंगे। शिवपाल ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बूथ से लेकर प्रदेश कार्यकारणी तक जल्द गठित होगी।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी कई मांगे हैं। हम तो समाज, प्रदेश तथा देश की तरक्की चाहते हैं।हमारी मांग है कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन हो। सभी जगह पर जाति जनगणना कराई जाए।किसानों के लिए एमएसपी का कानून बनाया जाए।18 वर्ष से ऊपर के सभी युवाओं को नौकरी दी जाए या 8000 महीना मानदेय दिया जाए।शिवपाल सिंह यादव बोले की प्रदेश तथा देश में यदुकुल को जगाने का काम किया जा रहा है। हम किसी की खिलाफत नहीं कर रहे, यह मिशन पूरे ओबीसी समाज के लिए है। हमारे मिशन का लक्ष्य काफी बड़ा है और इसके दूरगामी परिणाम भी सामने आएंगे।
यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के अध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं। अब तो यह संगठन पूरे ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करेगा। हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं जिसका नाम 'यदुकुल पुनर्जागरण मिशन' होगा। यह संगठन सारे ओबीसी समाज के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, झारखंड, बिहार राज्यों के लिए बना है। यह संगठन यादव समाज के अन्य संगठनों के प्रतिद्वंद्विता में नहीं है। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची