प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को किया कमजोर- नकुल दुबे


जौनपुर। जनपद आगमन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दूबे नईगंज स्थित एक पत्रकार के आवास पर मीडिया के लोगो से बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस अपने नये निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए निकल पड़ी है। राहुल गांधी की पदयात्रा से बौखलाई भाजपा अब झूठ का सहारा लेने पर मजबूर है इससे ये बात साबित होती है कि भाजपा की नींव हिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत को कमजोर किया है आज रूपया 83 रू. डॉलर के मुकाबले पहुंच गया है। आर्थिक व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं।
स्थानीय निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए श्री दुबे ने कहा कांग्रेस पूरे दमखम के साथ पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और वार्ड स्तर से लेकर चेयरमैन व महापौर पद पर अपनी पार्टी का झंडा लहराती हुई नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है अपराध को अंकुश लगा पाने में ये सरकार पूरी तरह नाकाम है। महिलाओं का उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाएं सबसे अधिक सामने आ रही हैं तो वहीं भ्रष्टाचार के मामले में भी ये सरकार पीछे नहीं है। ऐसे में अब लोगों के सामने कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प नजर आ रहा है। जिस तरह से सर्वसमाज के लोग खासतौर से ब्रााहृण समाज हम लोगों के साथ तेजी से जुड़ रहा है उससे अन्य दल बेचैन हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयेगी और एक बार पुन: केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। क्योंकि देश के  बेरोजगारों की संख्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। कोरोना काल मंे भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल नजर आई थी ऐसे में लोग अब लोकसभा चुनाव की ओर निगाहें गड़ाये बैठे हैं जिससे कि इस सरकार को उखाड़ फेंके। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश