यूपी में बड़े पैमाने पर सीनियर पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले देखे सूची


यूपी सरकार ने कई पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। श्रावस्ती के एडीएम न्यायिक कुंवर पंकज को प्रयागराज का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है जबकि श्रावस्ती के एडीएम न्याययिक के पद पर रायबरेली के एसडीएम सुभाष चंद्र यादव की तैनाती की गई है। आगरा की अपर मुख्य नगर अधिकारी सुशील को वहीं एडीएम नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के एसडीएम अरुण कुमार गोंड इटावा के सिटी मजिस्ट्रेट, संभल के एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी को अपर आयुक्त आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। अलीगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे प्रदीप कुमार वर्मा को संभल का एडीएम वित्त एवं राज्य बनाया गया है।
भदोही के एसडीएम चन्द्रशेखर को अलीगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट के पद की जिम्मेदारी दी गई है। झांसी के एडीएम वित्त राम अक्षयवर इसी पद पर जौनपुर भेजे गए हैं। जौनपुर के एडीएम वित्त वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश इसी पद पर महोबा में तैनात किए गए हैं। एसडीएम भदोही चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है जबकि एडीएम वित्त झांसी राम अक्षयवर अब इसी पद पर जौनपुर भेजे गए हैं। जौनपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व इसी पद पर महोबा, मुरादाबाद के एसडीएम रमाकांत वर्मा को सहकारी चीनी मिल्स संघ के महाप्रबंधक पद की तैनाती मिली है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामसुरेश वर्मा को इसी पद पर झांसी भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी