जौनपुर की दुल्हन विन्ध्यवासिनी धाम से दूल्हे को दगा देते प्रेमी संग हुई फुर्र, अब पुलिस छानबीन में जुटी

प्रेम कहानियों अजब गजब किस्से सामने आते है। अक्सर दुल्हन दूल्हे को दगा देकर अपने प्रेमी संग फुर्र हो जाती है। दूल्हा देखता रह जाता है फिर मामला पुलिस के पास पहुंच जाता है। ताजा मामला है जनपद जौनपुर की दुल्हन मिर्जापुर स्थित मां विन्ध्यवासिनी धाम से पति को दगा देकर प्रेमी संग फरार हो गयी। यहां पर शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे को करार झटका लगा। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आई नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दर्शन के पश्चात दुल्हन रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करते समय वॉशरूम जाने के लिए पति से 10 रुपये मांग कर बाहर निकली थी।बाहर निकल कर वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा।
काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ बैठकर जाती हुई दिखाई दी।
जनपद  जौनपुर निवासी एक परिवार के लोग मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करने आए थे। कुछ दिन पहले हुई शादी के बाद दूल्हे के परिवार के साथ दुल्हन भी साथ आई थी। दर्शन पूजन करने के बाद सभी पार्किंग क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए। खाना खाने के दौरान दुल्हन ने वॉशरूम जाने की बात कह कर पति से 10 रुपये लिए। फिर वह रेस्टोरेंट से बाहर निकली।
वहां पहले से खड़े प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं आई तो दूल्हे समेत अन्य परिजनों ने तलाश शुरू की। सभी को लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो जो सच सामने आया उसे जानकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसकी दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ अपनी मर्जी से जाती दिखी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया