लिंग असमानता दूर करने के लिए जनपद में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के कुशल नेतृत्व में 06 फरवरी 2023 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग असमानता को समाप्त करने हेतु बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने और समाज में व्याप्त कुरीति कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जायेगी लड़कियों की नहीं, के उद्देश्यों को लेकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया 
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मा0 विधायक बदलापुर द्वारा कहा गया कि देश व प्रदेश के सरकार की यह मंशा है कि महिलाओं को समाज अग्रण स्थान मिले इसके लिये सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि सभी योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया जाये, जैसे आज शौचालय, आवास, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना इत्यादि हेतु महिला मुखिया को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी प्रकार जमीन खरीद में भी महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने पर स्टाम्प में अतिरिक्त छूट मिलती है। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को अगर 25 प्रतिशत स्टाम्प छूट है तो महिला उद्यमियों को 30 प्रतिशत छूट मिल रहा है। इसी प्रकार सरकार महिलाओं के नाम से 02 लाख रू0 जमा करने पर महिला सम्मान बाण्ड के रूप में सबसे ज्यादा ब्याज प्रदान की रही है। हम सभी लोगों की प्रयास होना चाहिए कि लड़का एंव लड़की में कोई भी भेद न किया जाये और समान्य रूप से उन्हे शिक्षित, विकसित व सुरक्षित किया जाये। आज बदलापुर की जनता यह तय करे कि जैसे लड़का होने पर खुशी मनाई जाती है वैसे ही लड़की होने पर खुशी मनाई जायेगी। 
जिला प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को कन्या जन्मोत्सव के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा गया कि जनपद जौनपुर में पुरूष और महिला लिंगानुपात बेहतर स्थिति में है लेकिन बाल लिंगानुपात घट रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसके लिये आगे आये। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु आवश्यक सहयोग हेतु जनमानस का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी तीनों बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष सिंह, अंशू’’ जिला पंचायत सदस्य, तेजीबाजार, जौनपुर, डा0 संजय दूबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सामु0स्वा0के0बदलापुर, ए0सी0एम0ओ0 डा0 अग्रवाल, चन्दन राय, बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। 
सामुदायिक स्वा0 मडियाहॅू में मा0 विधायक डा0 आर0के0पटेल के नेतृत्व में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें मा0 विधायक जी द्वारा कहा गया कि बालिकायें 02 कुलों को रोशन करती हैं, इसलिये हमे लड़का एवं लड़कियों में भेद नहीं करना चाहिये एवं लड़की का पिता होना एक गौरव की बात है। लिंग असमानता के खिलाफ आज महिला कल्याण विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा और निश्चित ही समाज में परिवर्तन प्रदर्शित होगें। लड़के-लड़कियों में कोई भेद जनपद जौनपुर में नहीं होगा। महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया गया। 
कार्यक्रम में सखी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता द्वारा कहा गया कि जनपद जौनपुर में बाल लिंग असमानता घटने के खिलाफ जौनपुर के सभी नागरिको को स्वयं आगे आना होगा और इसका विरोध करना होगा कहीं भी भ्रुण हत्या नहीं होना चाहिए। यह हम सभी जनपदवासियों का दायित्व है। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 09 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्साधिक्षक डा0 एम0एस0यादव, डा0 ज्ञानती सिंह इत्यादि ने प्रतिभाग किया। 
सामुदायिक स्वा0 केन्द्र केराकत में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जहॉ उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये जिला समन्वयक सुश्री प्रतिभा सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुये उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा येजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला येजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन येजना के बारे में बताया गया। 
जिला समन्वयक बबीता द्वारा लिंग असमानता के खिलाफ जनपद में हो रही भ्रुण हत्याओं के सम्बन्ध में लोगो का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि आप सभी लोग अपनी पहचान छिपाकर भी इसकी शिकायत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बर 1098, 181 व 112 पर कर सकते हैं, जिस पर सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 04 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत