शाहगंज महोत्सव में 501 नव जोड़ो ने रचायी शादी, खेल मंत्री सहित तमाम विशिष्ट जनों ने दिया आशिर्वाद


जौनपुर। प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के शाहगंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित शाहगंज महोत्सव एवं मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में रविवार को एक मंडप में 501 जोड़े एक दूसरे के हो गये। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़  कुँवर हरिबंश सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।   
इस अवसर पर राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद द्वारा उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्यान, कृषि, लघु सिंचाई, आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, प्रोबेशन, श्रम, पशुपालन, बाल विकास, स्वतः रोजगार, कौशल विकास मिशन, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य, पंचायती राज, जल निगम, आवास, मनरेगा, बैंक, कौशल विकास द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया।       

   
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि शाहगंज महोत्सव, विधायक शाहगंज रमेश सिंह द्वारा एक नेक पहल है, शाहगंज महोत्सव को धूमधाम से मनाये। 
उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में सामूहिक विवाह कराये गए विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई जिसके लिए प्रशासन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों योजनाओं का लाभ स्टाल के माध्यम से लोगों को दिया गया। विधायक रमेश सिंह द्वारा विधानसभा में चतुर्मुखी विकास किया जा रहा है। इसमें शाहगंज की जनता का भी भरपूर सहयोग है।     
महोत्सव में लगभग 501  जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी और मौके पर पंजीकरण कराया गया।    सेवायोजन विभाग एवं कौशल विकास मिशन, सरकारी बैंक उद्योग विभाग एवं खादी ग्राम उद्योग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 248 युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर मिश्र (दयालू) जी उपस्थित रहे। उन्होंने सफाई कर्मी, किसान और पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाध्यक्ष पुष्पराज, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा,  जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, पी०डी० जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरस यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिशेखर, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव सहित उपस्थित सभी ने वर बधुओं को शुभकामना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची