यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मातृ शोक,97 साल की उम्र में हुआ निधन


उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 97 साल की थीं। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जनपद मिर्जापुर स्थित जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव निवासी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन के बाद घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना व्यक्त की। 
सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा- उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

जानिए डीएम जौनपुर ने आखिर 25 मई को अवकाश क्यो घोषित किया

मुख्तार की मौत का मामला पहुंच रहा है ठंडे बस्ते में,आ गई बिसरा की जांच रिपोर्ट,जानें जांच रिपोर्ट में क्या है