जौनपुर में 31 एएनएम को सीएमओ ने दिया नियुक्ति पत्र, जानें क्या दिया संदेश


जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में जनपदों के लिए चयनित 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्मियों को प्रदेश की राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत नियुक्ति पत्र दिया गया। 
उसी के क्रम में जनपद जौनपुर में भी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह के द्वारा 31 एएनएम को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी एएनएम से कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आगे ले जाये। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर चयनित एएनएम के चेहेरे खुशी से खिल उठे, उन्हाने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में एलसीडी के माध्यम से सीएम के नियुक्ति पत्र वितरण का प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉक्टर राजीव कुमार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रभात कुमार, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, नीरज जयप्रकाश गुप्ता, धीरज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया