सत्ता के घमंड में जानें आपस में क्यों भिड़े भाजपाई, अब थाने एफआईआर हुई दर्ज

जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र के परियत गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्ष थाने पहुंचा था। वहां बातचीत के दौरान एसओ के सामने ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी को गाली दे दी। इस मामले में बूथ अध्यक्ष के पत्नी की तरफ से दी गई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
परियत गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा व बूथ अध्यक्ष काजू पाठक के बीच जमीन का विवाद है। दो दिन पहले ही कब्जे को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचा। वहां एसओ गोविंद देव मिश्रा के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगा।
इसी बीच आरोप है कि मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष औरउसकी पत्नी को गाली दे दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद इस मामले में बूथ अध्यक्ष काजू पाठक की पत्नी सीता पाठक की तहरीर पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

तकनीक के साथ जागरूकता जरूरी, डिजिटल समझ ही असली ताकत