जब तक दुनिया में शान्ति कायम न हो जाए तब तक प्रयास रखे जारी- अजय सिंह


जौनपुर। विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर  नगर में इन्स्टीट्यूट फार सोशल डेमोक्रसी ने नगर के रासमण्डल से विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर शान्ति मार्च निकाला। जन संस्कृति मंच के संस्थापक सदस्य रहे जिले के वरिष्ठ कथाकार लेखक कामरेड अजय कुमार सिंह ने शान्ति दूतो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूरोप में पाबलो नेरूदा और मैडम क्यूरी का उल्लेख करते हुए कहा इन लोगो ने दुनिया के शांति दूतो से अपील करते हुए कहा था कि शान्ति कार्यकर्ताओ को जब तक दुनिया में शान्ति स्थापित न हो जाये तब तक शान्ति स्थापना के लिए प्रयास करते रहना होगा।
उदबोदन के तत्पश्चात अजय कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर शान्ति यात्रा को रवाना किया। मार्च नगर के मानिक चैक, अटाला मास्जिद, कोतवाली चैराहा, चहारसु चैरहा, शाहीपुल, ओलन्दगंज, जिलाधिकारी परिसर होते हुए अम्बेडकर तिराहा होते हुए गाॅधी प्रतिमा के पास यात्रा का समापन किया गया। 7 कि0मी0 लम्बे मार्च में भारी संख्या में युवा लड़के/लड़कियाॅ अपने हाथो में शान्ति सन्देशो से सुसज्जित तख्तिया व बैनर लेकर नारो से आकाश को गुन्जाते हुए चल रहे थे युवाओ ने पूरे जोश के साथ मार्च में सहभागिता निभा रहे थे कतार बद्ध युवाओ का जुलूस राहगीरो को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता था मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओ ने राहगीरो दुकानदारो को शान्ति सद्भाव से भरा पर्चा लोगो के हाथो मे पकड़ाते जा रहे थे लम्बे समय बाद नगर में शान्ति दिवस के अवसर पर नगर में युवाओ का बड़ा मार्च निकला मार्च के दौरान युवाओ ने‘‘ गाॅव गाॅव से आयेंगे- शान्ति सद्भाव फैलायेंगे। युवाओ ने ठाना है- शान्ति सद्भाव लाना है। इस मार्च में जिले के एक दर्जन सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे मार्च जगह-जगह पड़ाव लेते हुए आगे बढ़ रहा था।

हर पड़ाव पर गगन भेदी नारो लगते थे। शान्ति मार्च में अज़ाद शिक्षा केन्द्र से निसार अहमद खान, दिशा फाउण्डेशन से लाल प्रकाश राही, ग्लोबल कैम्पेन दलित मोमेन्ट शोभना स्मृति, आई0एस0ड से प्रभा, सुफियान अहमद, बीनू, रीमू, ज्योतिका श्रीवास्तव, नीतू, प्रिंस श्रीवास्तव, नौशाद अहमद, के साथ ही शाहगंज, मछलीशहर, करंजाकला, नगरी क्षेत्र समेत जिले के आधा दर्जन ब्लाक के दर्जनो गाॅव से सैकड़ो युवा लड़के /लड़किया शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

लेखपाल समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

**"गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जोरदार मांगें: जाति प्रमाण पत्र, प्रतिमा स्थापना और आरक्षण की माँग"**

बिजली विभाग का मॉर्निंग रेड अभियान: 39 कनेक्शन काटे, 12.62 लाख की वसूली