बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता महेंद्र नाथ सेठ का हुआ निधन, शुभ चिन्तक परिजन हुए शोकाकुल

 

जौनपुर। राम जी चित्र मंदिर एवं बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता महेंद्र नाथ सेठ का आज मंगलवार को लम्बी बीमारी से उपचार के दौरान सुबह के समय निधन हो गया है। उन्होंने अन्तिम सांस वाराणसी स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान ली है। महेंद्र नाथ सेठ के निधन की खबर जनपद मुख्यालय पर आते ही शुभ चिन्तको और परिवार सहित स्वर्ण व्यवसायियों में शोक छा गया।
उनके निधन की खबर वायरल होने के पश्चात जनपद के स्वर्ण व्यवसियों ने अपने प्रतिष्ठान को बन्द कर शोक व्यक्त किया है। बता दे महेंद्र नाथ सेठ की गणना समाज सेवियों में होती थी। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दाह-संस्कार राम घाट पर सम्पन्न होने की जानकारी पारिवारिक सूत्र ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार