जौनपुर की महिला चिकित्सक डाॅ अलका अग्रवाल का डेंगू के चलते उपचार के दौरान हुआ निधन, शोक की लहर



जौनपुर। नीलकंठ हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अलका अग्रवाल 48वर्ष पत्नी डाॅ एस.सी अग्रवाल का आज गुरुवार की सुबह करीब 9बजे उपचार के दौरान लखनऊ स्थित वेदांता में निधन हो गया है। खबर है कि वह डेंगू बुखार से पीड़ित रही है।डाॅ अलका के निधन की खबर जनपद मुख्यालय पर आने के साथ ही चिकित्सक जगत में शोक छा गया है। खबर है कि स्व डाॅ अलका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सीतापुर बिसवा ले जाया जायेगा और वहीं पर उनका दाह-संस्कार भी सम्पन्न होगा।डाॅ अलका के निधन पर जिले के तमाम चिकित्सको ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग