थाना गेट पर आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप, युवक पुलिस हिरासत में विधिक कार्यवाई जारी


जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर के गेट पर आज बुधवार को दिन में खुटहन क्षेत्र स्थित ग्राम मेढ़ा निवासी युवक ने अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन घटनास्थल पर मौजूद आम जनमानस और पुलिस ने संयुक्त रूप से आत्महत्या के प्रयास को असफल कर युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में लेलिया है।
आत्महत्या करने का कारण क्या है इसका खुलासा पुलिस अथवा खुद आत्महत्या करने वाला सीधे तौर पर तो नहीं किया है। लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने जारी एक बयान में बताया कि युवक का घनश्यामपुर चौकी क्षेत्र के पूराबजार के किसी व्यक्ति से पैसे का लेनदेन का मामला था। युवक उसी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या का नाटक किया था। हलांकि पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।जांचोपरांत विधिक कार्यवाईयां सम्भावित है।

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल