जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में चली गोली एक युवक घायल अस्पताल में उपचार जारी एफआईआर दर्ज


जौनपुर। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित पतहना गांव में रविवार को दबंगों ने एक युवक पर अवैध असलहे से फायरिंग करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। आरोप है कि पतहना गांव निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा का 24 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान अशोक सिंह और सोनू सिंह कट्टे से हवाई फायरिंग करते हुए दुकान के अंदर घुस गए। दीपक को मारने पीटने लगे। दीपक ने शोरगुल मचाना शुरू किया तो दीपक के ऊपर कट्टे से फायरिंग कर दी जिससे तमंचे की गोली दीपक की पेट को चिरते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। परिवार के लोग घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज है लेकिन गोली मारने का कारण पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी है। लेकिन जन चर्चा है कि इस घटना के पीछे लोकसभा चुनाव की रंजिश मानी जा रही है। घटना से गाव में तनाव व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*