समाज के प्रति समर्पित भाव के पोषक थे आशाराम - गोरखनाथ पटेल


जौनपुर। आशाराम तिवारी कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्तव्य निष्ठा, व ईमानदारी से परिवार व समाजसेवा के लिए खुद को समर्पित किया। उक्त बाते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल उनके गृह निवास पचोखर में आयोजित श्रदान्जलि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने भी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके बड़े पुत्र डॉक्टर संतोष तिवारी ने उनके स्मृति में बीएसए तथा बीईओ के हाथो वृक्षारोपण भी कराया। कार्यक्रम में  कृष्ण दत्त  द्विवेदी , डॉक्टर ओपी पाठक, डॉक्टर महेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर अजय दुबे,डॉक्टर राजमणि मिश्रा,डॉक्टर विष्णु त्रिपाठी,अजय त्रिपाठी प्रबन्धक,सुशील उपाध्याय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान संचालन शैलेश चतुर्वेदी ने किया। मुख्य रूप से शिवाकांत तिवारी, विकास यादव जिला पंचायत सदस्य, डॉ प्रमोद सिंह, राजू सिंह,मनोज तिवारी,आशुतोष तिवारी,मनीष तिवारी,डॉ सचिन तिवारी,भोजपुरी गायक आशीष पाठक अमृत,की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल

रिश्तेदारी में आये कार सवार पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, दो घायल