यूपी के इन सात पीपीएस अधिकारियों के बदले गये कार्यक्षेत्र, जानें इसे कहां पर मिली नयी जिम्मेदारी

डीजीपी मुख्यालय ने शनिवार को सात पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। जबकि डीजीपी मुख्यालय के चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद में तैनात किया गया है। दरवेश कुमार को सिद्धार्थनगर से गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात नितिन तनेजा को वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) बनाया गया है। मुरादाबाद रेलवे में तैनात देवी दयाल को गोरखपुर में डिप्टी एसपी एलआईयू बनाया गया है। पीटीसी सीतापुर में तैनात अनिल कुमार वर्मा को रेलवे, मुरादाबाद भेजा गया है। पीएसी, गोरखपुर में तैनात संजय सिंह को बस्ती भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*