उमेश पाल के हत्यारो का एनकाउंटर करने वाली टीम को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति से मिलेगा वीरता पुरस्कार


उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों की दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन का एनकाउंटर करने वाली टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड 15 अगस्त को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। एनकाउंटर का नेतृत्व प्रयागराज एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी नवेंदू सिंह ने किया था।
नवेंदु सिंह को चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके पहले तीन बार उन्हें और सम्मानित किया जा चुका है। असद और गुलाम का एनकाउंटर एसटीएफ ने झांसी में किया था। टीम में कुल 17 लोग शामिल थे। इन सभी सदस्यों को गैलेंट्री अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। काफी समय बाद यूपी पुलिस को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। 
बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी।
उमेश पाल की उनके घर के पास गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। असद और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि