युवा महिला ने 80 साल के वृद्ध से रचाई शादी, अब पहुंच गई जेल, जानिए क्या है कहांनी


80 साल के बुजुर्ग को प्रेम जाल मे फंसाकर एक महिला ने बुजुर्ग से निकाह करने के बाद उसकी जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। शातिर महिला जमीन बेचने के बाद जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
बुजुर्ग को ठगने के बाद महिला तीसरी शादी कर रह रही थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी की परवीन बानो ने मोहनलालगंज के बुजुर्ग निहाल अहमद (80) को प्रेम जाल मे फंसाकर व झूठ बोलकर निकाह करने के बाद बुजुर्ग की जमीन महिला ने अपने नाम करा ली।
शादी के तीन महीने बाद महिला ने जमीन बेच डाली और घर में रखी जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को रामनगर बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है महिला तीसरा निकाह कर वहां रह रही थी। बुजुर्ग की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश