अपहरण की कहांनी निकली झूठी, सूरज गुप्ता मुजरिम बनकर पहुंच गया सलाखों के पीछे


जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस ने क्षेत्र के हनुमानगंज अड़ियार निवासी सूरज गुप्ता को बरामद करते हुए अपहरण के सच का खुलासा करते हुए झूठी कहांनी रचकर पुलिस और परिवार को परेशान करने वाले तथाकथित अपहृत सूरज गुप्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 123/24 धारा 308/318 बी0एन0एस0  के तहत मुकदमा दर्ज कर सूरज को जेल की सलाखो के पीछे कैद कर दिया गया है।

इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि सूरज विगत 19 अक्टूबर 24 को अपने घर से निकल कर अपहरण की फर्जी कहांनी बनाया और अपने ही मोबाइल नंबर 6393589031 से अपने चाचा के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 40 लाख रूपये की फिरौती माँगी थी। हलांकि जब सुरज के पिता प्रदीप गुप्ता ग्राम हनुमानगंज अड़ियार ने थाने पर सूचना दी कि उसके बेटे सूरज का अपहरण हो गया है तो पुलिस के अधिकारी सहित थाने की पुलिस सक्रिय होकर पांच टीमो के साथ सूरज की तलाश में जुट गई थी। हलांकि सूरज के मोबाइल से मैसेज आने पर पुलिस को शक हो गया था कि अपहरण की घटना की कहांनी क्या हो सकती है। इसके बाद भी पुलिस घटना को सही मानकर तलाश कर रही थी।
आज सायंकाल चार बजे के आसपास सुरेरी पुलिस को खबर मिली कि गाँधी घाट पुल के पास ग्राम हीरापट्टी (मलेथू) में कथित रूप से अपहृत सूरज गुप्ता मौजूद है पुलिस टीम ने तत्काल दविश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात खुद सूरज ने अपने अपहरण की झूठी कहांनी को बताया और कहा कि खुद को अपहृत दिखा कर परिवार से धनोपार्जन चाहता था। इसके पूर्व मे भी झूठी कहांनी के साथ मुकदमा लिखवा चुका है।सूरज के इस कृत्य से उसके परिवार जन भी हैरान है कि परिवार में सूरज को कोई कमी नही है इसके बाद भी वह अपहरण जैसी कहांनी क्यों रचा है। पुलिस ने अब सूरज के विरुद्ध ही विधिक कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प