छात्रा के साथ अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक पर दर्ज हो गयी एफआईआर,जानिए क्या है आरोप


जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्राध्यापक सुधीर उपाध्याय की मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब सुधीर उपाध्याय के खिलाफ बीएससी एनवायरमेंटल साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने संविदा शिक्षक सुधीर उपाध्याय सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बीते सोमवार को सुमित ने सरायख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और इसके पीछे प्रोफेसर सुधीर उपाध्याय का हाथ है।
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है, जब सुमित अपने घर से शहर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक अजनबी ने उससे लिफ्ट मांगी और जैसे ही सुमित ने अपनी बाइक रोकी, तीन नकाबपोश लड़कों ने अचानक खानपुर में उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सुमित के सिर और छाती पर गंभीर प्रहार किए जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सुमित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रातभर उसका इलाज चला। गौरतलब है कि वह संविदा शिक्षक सुधीर कुमार उपाध्याय पर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी