पुलिस ने दो गो तस्करो के पैर में गोली मारकर कियि गिरफ्तार



जाैनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दाैरान दो गो तस्कर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों को पैर में गोली लगी है। एसओजी और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। मुठभेड़ में एसओजी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जिले के रामपुर बेलवार क्षेत्र में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर एसओजी और पुलिस ने घेराबंदी की थी। 
मुंगराबादशाहपुर व स्वाट टीम के साथ भोर में करीब चार बजे राम नगर पानी टंकी के पास में गांव तस्कर पंचम प्रजापति सुकरनाखुर्द थाना सरपतहां और संतोष चमार करौंदी (सुल्तानपुर) के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। 
मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। घायल अभियुक्तों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, तीन भैंस, दो देसी तमंचा और खोखा कारतूस, बरामद हुआ है। पुलिस दोनो के खिलाफमुअसं -390/2024  धारा-109(1), 324(4), 125, 3(5) बीएनएस, 11 पशु क्रुरता अधिनियम 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर  विधिक कार्रवाई की गई है।
 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश