एलआईसी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना दर्दनाक मौत


जौनपुर। सरायख्वाजा के डाल्हनपुर निवासी संतोष सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक की उम्र 45 वर्ष थी। मड़ियाहूं एलआईसी के शाखा प्रबंधक थे। वह रोजाना की तरह बाइक से कार्यालय गए थे। शाम काम निबटाकर सात बजे शाखा को बंद करवाकर बाइक से घर लौट रहे थे।
शाम करीब 7:15 बजे जब वह पाली बाजार के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरे। आस-पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस के जरिए उनको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
हालांकि परिजन उनको आस-पास के निजी चिकित्सालय ले ही जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग