एक बार फिर सवालो के कटघरे में पुलिसः पुलिस की गोली से घायल गो तस्कर की उपचार के दौरान पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत


जौनपुर। जनपद की थाना खुटहन और खेतासराय पुलिस की गोली से घायल गो तस्कर आरोप निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय की बीएचयू में उपचार के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। बता दें कि आरोपी को पुलिस ने गो तस्कर बताते हुए मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल किया था। जिसके बाद उसे जौनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस शव देने से मना कर रही है। साथ ही परिजनों ने पुलिस पर अन्य प्रकार के कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामले के बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल आरोपी का बीएचयू में ईलाज चल रहा था। जहां पर देर रात मौत हो गई। इसी के साथ फोन बन्द कर दिया गया और पुनः और जानकारी के लिए थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।
बतादें कि पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय मय हमराह गो तस्कर बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मोटरसाइकिल मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया। उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हाथ मे लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया कि आत्मरक्ष्रार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें गो तस्कर बदमाश निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को 23 नवंबर की रात समय 21.16 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही पुलिस उपचार करा रही थी जिला अस्पताल से रेफर वाराणसी किया गया जहां पर उपचार के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। परिजन पुलिस से मृतक की लाश मांग रहे है लेकिन पुलिस ने लाश परिवार जनो को देने से इनकार कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की