ब्रेकिंग न्यूज़:भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री घोषित और प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली:भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री घोषित किया। 2025 के चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं, जबकि आप को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 
रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं और उन्होंने आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) से राजनीति में आईं और तीन बार पार्षद व दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) की मेयर रह चुकी हैं। 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा ने महिला समृद्धि योजना, यमुना सफाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ SIT गठित करने का एजेंडा पेश किया है।
 1998 में सुषमा स्वराज के बाद भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की है। पर्वेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला