सच खबरें: छात्रों ने महिला टीचर की अश्लील फ़ोटो बनाकर किया वायरल, मुकदमा दर्ज




जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र एक निजी चर्चित स्कूल के छात्रों अपने स्कूल की महिला टीचर का अश्लील फ़ोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह फोटो पीड़ित शिक्षिका ने देखा तो उसके होश उड़ गया। टीचर ने हाईस्कूल के  एक  छात्र समेत कुछ अज्ञात छात्रों के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
इसे भी पढ़े : पहले प्रयास में ही नेट क्वालीफाई, परिजनों में खुशी की माहौल। मिली जानकारी के अनुसार लाइनबाजार थाना के एक मोहल्ले की निवासी व सिद्दीकपुर स्थित एक चर्चित स्कूल की टीचर ने लाइनबाजार थाना में तहरीर देकर बतायी कि विद्यालय के कुछ छात्र मेरी फोटो को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर सोशल मीडिया (Instagram/Snap chat) पर पोस्ट किए है। इस बात की जानकारी मुझे मेरे विद्यालय की  9th A छात्रा से जानकारी मिली। उसने  यह फोटो मुझे मेरे Whatsapp पर भेजी है। छात्रा के कथनानुसार यह फोटो उसको उसके भाई से मिली जो मेरे स्कूल के कक्षा 10 का छात्र है। छात्र के अनुसार यह फोटो उनके ग्रुप से मिली। टीचर के तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला