नकली अमेरिकी डॉलर बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच मे जुटी पुलिस

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नकली अमेरिकी डॉलर तैयार कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को बदलापुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 

ठगी के लिए बनाता था नकली डॉलर 

क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह ने जानकारी दी कि, आरोपित सरोखनपुर गांव निवासी विनोद सरोज उर्फ पंडित सरोज पुत्र लल्लू सरोज को पुलिस टीम ने बटाऊवीर चौराहा से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह अमेरिकी डॉलर की कूटरचित ढंग प्रतियां तैयार कर उन्हें असली बताकर लोगों को ठगता था। 

जांच मे जुटी पुलिस

आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से इस अवैध कार्य में शामिल था और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. प्रशान्त पाण्डेय, हे. का. पुष्पेश पांडेय व का. सम्राट गौड आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा