जनपद के जानेमाने सपेरा मुरलीवाला सर्पदंश के हुए शिकार पकड़ने के दौरान कोबरा ने कइ जगह डंसा, अस्पताल में हुए भर्ती हालत बनी गंभीर।

जौनपुर। आज सुबह जनपद के जाने माने सपेरा जहरीले जंतु को पकड़नेवाले "मुरली वाले उर्फ हौसला" किंग कोबरा का रेस्क्यू करने पहुंचे इस दौरान उनके हाथ में सांप ने बुरी तरह से काट लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल और अचेत हो गए।

जानकारी प्राप्त हुई कि लोगों उन्हें अस्पताल पहुंचवाने में क़रीब 40 मिनट लगाए, जिसके कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, बताया जाता है कि, उन्हें 12 एंटी वेनम इंजेक्शन लग चुका है और डॉक्टरों की देख-रेख में उपचार चल रहा है। स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। घटना से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी