सीआरपीएफ निरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्र सहायक कमाण्डेंट पद पर पदोन्नत


थरवई / केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), रेंज कार्यालय प्रयागराज में पदस्थ निरीक्षक  दिनेश चन्द्र मिश्र को भारत सरकार, गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सहायक कमाण्डेंट पद पर सोमवार को। पदोन्नत किया गया। इस उपलक्ष्य में सोमवार को रेंज परिसर में एक गरिमामय रैंक बैज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 समारोह की अध्यक्षता कर रहे धीरज कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक ने दिनेश चंद्र मिश्र को रैंक बैज प्रदान कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस विशेष अवसर पर दिनेश चंद्र मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता मिश्र और पुत्र आयुष मिश्र भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेंज कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण  उदय प्रताप सिंह (कमाण्डेंट),
 अमित कुमार सक्सेना (स्टाफ ऑफिसर), विनोद कुमार सिंह,
तथा निरीक्षक  सिराजउद्दीन सहित कई पदस्थ अधिकारीयो कर्मचारियों ने।  दिनेश चन्द्र मिश्र की यह पदोन्नति न केवल उनके सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण 
उपलब्धि है, बल्कि रेंज कार्यालय प्रयागराज की प्रतिष्ठा एवं गौरव को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान करती है। रेंज कार्यालय प्रयागराज की ओर से उन्हें  बधाई  दी गई

  कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील