मोहम्मद अफसर को विश्वविद्यालय में बड़ी प्रोन्नति, शिक्षा जगत में खुशी की लहर


अहीरौली निवासी अफसर के भतीजे क़ासिम आब्दी हैं कानपुर में डीसीपी

जौनपुर। जनपद के सिकरारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अहीरौली निवासी मोहम्मद अफसर को उनके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। अफसर साहब को विश्वविद्यालय में पदोन्नति प्राप्त हुई है, जिसे लेकर शैक्षिक और कर्मचारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्ष पूर्व इसी विश्वविद्यालय में एस.एन. सिंह, टी.बी. सिंह और शमीम ख़ान जैसे वरिष्ठ अधीक्षक से सहायक रजिस्ट्रार (A.R.) पद पर प्रोन्नत हुए थे। अब उसी श्रृंखला में मोहम्मद अफसर की पदोन्नति को एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

मूल रूप से अहीरौली, पोस्ट मुरादगंज, ब्लॉक सिकरारा के निवासी मोहम्मद अफसर के भतीजे क़ासिम अब्दी वर्तमान में आई.पी.एस. अधिकारी हैं और कानपुर में डीसीपी पद पर तैनात हैं। अफसर साहब की सेवा 31 जुलाई तक है।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. दिलगीर हसन, श्याम श्रीवास्तव, वरिंद्र यादव, रामजी सिंह, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंहम, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मंस पांडे, प्रो. राजेश सिंह सहित अनेक शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी