*श्री जगन्नाथ के भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब**

जौनपुर। श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में शुक्रवार को भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः काल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रह का षोडशोपचार पूजन डॉक्टर रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ और संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से पूजन व आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन उपरांत भगवान को शाही खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन और प्रसाद का आनंद उठाया।

सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर आरूढ़ कर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ महोत्सव अध्यक्ष शशांक सिंह 'रानू' और मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने आरती कर व नारियल फोड़कर किया।

रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इस भव्य रथयात्रा में जिले भर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, मंदिर के मुख्य संरक्षक संतोष गुप्ता, दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष अनिल अस्थाना, नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्टी निखिलेश सिंह, विमल सेठ, पूजा उपाध्याय, ममता साहू, राजेश गुप्ता, आलोक वर्मा, संजय गुप्ता CA सहित सैकड़ों श्रद्धालु रथ को हाथों से खींचते हुए चल रहे थे।

रथयात्रा मार्ग में मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर, सद्भावना पुल और शाही किला होते हुए यात्रा पुनः रासमंडल स्थित श्री जगन्नाथ धाम में सम्पन्न हुई।

सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

रथयात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत व जलपान की व्यवस्था की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की टीम, बोल बम कांवरिया संघ के सुधीर साहू, अनाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश टंडन, स्वर्णकार समाज, योगेश भाटिया सहित कई संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा अर्पित की।

संकल्प, संकीर्तन और समर्पण की अद्भुत मिसाल

रथयात्रा के दौरान मार्ग में भक्ति संगीत, संकीर्तन और मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के अंत में रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और महामंत्री शिव शंकर साहू ने रथयात्रा को सफल बनाने वाले समस्त सहयोगियों और भक्तों का हृदय से आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में बन रहे 180 करोड़ की लागत से जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किय निरीक्षण।*

*यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने रविवार की देर रात 127 कनिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। एक साथ प्रदेशभर में 127 एसडीएम बदले गए हैं।*

जौनपुर : जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की शुरुआत, गरीबों को राहत