मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर पांच वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट!

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पांच वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे के सगे पिता ने उसकी मां और सौतेले पिता पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मृतक बच्चे का नाम इलियास है। जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां रेशमा की पहली शादी चितईपुर, प्रतापगढ़ निवासी अजीज से हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेशमा ने दूसरी शादी जगदीशपुर निवासी अतीक से कर ली और दोनों वर्तमान में गोधना में किराए के मकान में रह रहे थे।

सोमवार की सुबह रेशमा मृत अवस्था में इलियास को लेकर अपने मायके बरांवा पहुंची। बच्चे की मौत की सूचना पाकर सगे पिता अजीज ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार आंचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के गले पर निशान देखे गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बच्चे के पिता अजीज की तहरीर पर मां रेशमा और सौतेले पिता अतीक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मां ने बताया कि उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। उसने बताई कि मेरे पहले पति बच्चे को अपने पास रखना चाहते थे इस लिए उसने बच्चे को मार दिया।

 फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि