मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान से महिलाएं व बेटियां हो रही हैं जागरूक

गंगानगर जोन से समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति टीमों द्वारा चल रहा अभियान 

गंगानगर / मिशन शक्ति अभियान से आज वर्तमान में बिना भय के घर से निकल रही हैं और शिक्षा के प्रति बढ़ रहीं हैं आगे। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उदेश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0  के तहत पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद प्रयागराज के गंगानगर जोन के समस्त स्थान द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बेटियों को सशक्त बनाना व उनका सुरक्षा व सम्मान को लेकर शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर उनके सम्मान व अधिकार को लेकर जागरूक किया गाया व उनकी सुरक्षा व सम्मान के दृष्टिगत दिए गए वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस आपात कालीन डायल 112 व साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि नंबरों के बारे मिशन शक्ति टीम द्वारा उन्हे जागरूक करते हुए दिए गए हेल्प लाइन नंबरों को कैसे प्रयोग करना है आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकरी दी व बताया गया की लाभ पात्र महिलाएं व बेटियां इसका लाभ उठाएं।


 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी