जौनपुर:सांसद प्रिया सरोज ने बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण ADIP व राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिकों को लाभ

मीरगंज, जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l जौनपुर के मछलीशहर विकास खंड क्षेत्र के बसेरवा स्थित जवाहर लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को भारत सरकार की ADIP योजना तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं और सरकार उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, बैसाखी, छड़ी, चश्मा और कृत्रिम अंग सहित कई प्रकार के सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी।

सांसद प्रिया सरोज ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित होते रहेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव, रोहित यादव, अजीत कुमार यादव (बड़े बाबू), हरिशंकर यादव, जयहिंद यादव, रामशंकर, आशाराम यादव तथा अधिवक्ता अरविंद कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह