पिकअप की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम उखड़ा, कई घंटे बाधित रहा यातायात

जफराबाद। जौनपुर–केराकत मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर एक मनबढ़ पिकअप चालक ने बंद हो रहे बूम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बूम फाउंडेशन सहित उखड़कर टूट गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही वाली इस क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 11:15 बजे जौनपुर की ओर से आ रही पिकअप ने तेज रफ्तार में बूम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। जाम में फंसे स्कूल के बच्चों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

करीब आधे घंटे बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को धीरे-धीरे पार कराना शुरू किया। वर्तमान में स्लाइड बूम की मदद से ट्रेनों, मालगाड़ियों और नागरिक वाहनों को पास कराया जा रहा है।

चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि पिकअप की पहचान हो चुकी है और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि टूटे बूम के फाउंडेशन का कार्य चल रहा है, तब तक आरपीएफ जवान स्लाइड बूम के सहारे यातायात नियंत्रित कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*