कफ सिरप केस में अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लखनऊ। कुख्यात कफ सिरप प्रकरण में एसटीएफ द्वारा अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस गिरफ्तारी के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं को लेकर डीजीपी, उत्तर प्रदेश को विस्तृत शिकायत भेजी है और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि अंदरूनी सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार अमित सिंह टाटा को उज्जैन से दर्शन कर लौटते समय एक बुलेट प्रूफ वाहन में पकड़ा गया था। उस वाहन में कैश और अवैध असलहा मौजूद होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि वाहन में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह भी मौजूद था

डॉ. नूतन ठाकुर ने आरोप लगाया कि ऊपर से आए दबाव में आलोक प्रताप सिंह को पैसे और अवैध हथियारों के साथ छोड़ दिया गया तथा बाद में गाड़ी को बदल दिया गया, जो अत्यंत गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है और एसटीएफ की कार्रवाई पर बड़ा सवाल उठाता है।

उन्होंने कहा कि इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने डीजीपी से स्वत: संज्ञान लेकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

*बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू*