*शास्त्री ब्रिज हादसे के बाद प्रशासन सख़्त, 125 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा के साथ एक गिरफ्तार*


कोतवाली नगर क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज़ मांझा से हुई दुखद मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा के विरुद्ध अभियान चलाने और बाजारों में निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए थे।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली जौनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर स्थित एक किराना/पतंग दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को **125 बंडल अवैध चाइनीज़ मांझा (कुल 61.45 किलो)** के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में **मु.अ.सं. 367/2025**, धारा **223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986** के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि