विवाहिता की हत्या के आरोपित पति, ससुर ,देवर समेत चार गिरफ्तार


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में 30 नवम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला था विवाहिता का शव 


गौराबादशाहपुर (जौनपुर) थाना क्षेत्र के बिथार गांव में 30 नवम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले विवाहिता के शव के मामले में मायके से आई उसकी भाभी सरिता पत्नी सुजीत की तहरीर पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपितों की तलाश के क्रम में गौराबादशाहपुर पुलिस को सोमवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित ससुरालीजन बिथार मोड पर किसी वाहन का इंतजार कर कहीं फरार होने के प्रयास में हैं। इस पर पुलिस ने घेर बंदी कर लगभग साढ़े दस बजे दिन में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बिथार गांव अनुसूचित बस्ती निवासी मनोज की शादी 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ निवासी पूनम से हुई थी। रविवार 30 नवंबर को मनोज गांव में गया हुआ था वापस आने पर अपनी पत्नी पूनम को आवाज दिया कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आशंकावश रोशनदान से झांक कर देखा तो छत में लगे कुंडे में फंदे पर पूनम का शव लटका हुआ था।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।

 इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपित पति मनोज, ससुर हरिनाथ, देवर प्रदीप और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह