निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो तथा मानकों के अनुरूप ही उपयोग की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि लगभग 179 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। परियोजना के पूर्ण होने से जिला कारागार के संचालन में उल्लेखनीय गति आएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रमिकों से श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में जानकारी ली और बढ़ती ठंड को देखते हुए मौके पर ही श्रमिकों के बीच कंबल वितरित किए। कंबल पाकर महिला श्रमिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन