प्रयागराज अधिवेशन में पहुंचने लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति

जनपद के शिक्षा मित्र से शिक्षक बने अध्यापकों ने बृहस्पतिवार को दोपहर में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर इकाई के तत्वावधान में सद्भावना पुल के पास स्थित नव दुर्गा मंदिर पर बैठक करके आगामी फरवरी माह में प्रयागराज में होने वाले प्रादेशिक अधिवेशन में पहुंचने के लिए रणनीतिक बैठक की।जनपद के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय स्तर की बैठक में पुरानी पेंशन के सम्बन्ध में वर्तमान सरकार के कई जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जनपद से बड़ी संख्या में हम लोगों को पहुंचना है जिसके लिए सभी लोग एक साथ बस से प्रस्थान करेंगे।इस बैठक के लिए प्रांतीय संगठन का तन मन धन तीनों तरह से सहयोग किया जायेगा।इस बैठक में आशीष श्रीवास्तव के अलावा सुनील मौर्य, राजीव सिंह, रामनारायण यादव,गौरी शंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, रामचंद्र पाल,अजय विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रसाद मौर्य, रमेश कुमार विश्वकर्मा, अमरनाथ यादव,पंधारी यादव, महेंद्र प्रसाद निषाद, छोटे लाल कन्नौजिया आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*