पुलिस का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गयी दवाएं

जफराबाद।स्थानीय थाने पर रविवार को एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर में पुलिस के जवानों का परीक्षण किया गया।
शहर के माँ शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ विकास उपाध्याय के द्वारा यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर में पुलिस के जवानों का शुगर, बीपी आदि की जांच की गयी।उसके अलावा उन्हें आवश्यक दवाएं भी दिया गया।श्री उपाध्याय ने पुलिस के जवानों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ अहम सलाह दिया।उन्होंने जवानों को प्रतिदिन नियमित योगा,कसरत करते रहने की सलाह दिया।इसके अलावा खानपान को लेकर हमेशा सावधानी बरतने की अपील किया।उन्होंने कहा शरीर रोग का घर है।इसे हमे हमेशा बचाकर रखना चाहिए।थोड़ी सी लापरवाही हमे बीमार बना देती है।इस लिए हमेशा जागरूक रहना होगा।शिविर में उनकी टीम में अंकित उपाध्याय थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,अनिल यादव, दीपक उपाध्याय, अनुपम दूबे व करुणा निषाद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी