होली के दिन पति-पत्नी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटी हाथ की नस।



जौनपुर। बरौटी गांव के चौबेपुर पूर्व में होली के दिन पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद उस समय गंभीर रूप ले लिया जब आक्रोश में आकर पत्नी ने अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी विकास होली खेलने के लिए अपने दोस्तों के साथ दूसरे गांव गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो इस बात को लेकर उसकी पत्नी लक्ष्मी नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर लक्ष्मी ने धारदार वस्तु से अपने हाथ की नस काट ली। अचानक खून बहता देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में पति विकास घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल लक्ष्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार