शिक्षक संघ ने कुलपति से मिलकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कुलपति से मुलाकात कर शिक्षक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए गए लंबित मांगपत्र के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाधान की मांग की। विशेष रूप से वरिष्ठता सूची से जुड़े मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। महामंत्री डॉ. संजय कुमार तिवारी ने कम महंगाई भत्ता (डीए) का हवाला देते हुए इसे बढ़ाकर 540 रुपये करने तथा लंबित पीएचडी मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।

इस दौरान उपाध्यक्ष एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. रविकांत सिंह ने अधिवर्षता आयु के नवीनीकरण पत्र जारी करने और मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को ही परीक्षक नियुक्त करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कुलपति ने कुलसचिव की उपस्थिति में सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने ओम बिरला द्वारा कुलपति को प्रदान किए गए ‘माटी सम्मान’ के लिए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सम्मान को विश्वविद्यालय एवं जनपद के गौरव से जोड़ते हुए प्रतिनिधियों ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद