Posts

डीएम ने महिला दिवस पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

Image
     जौनपुर, 08 मार्च - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा विभिन्न विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।        इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की सशक्त महिलाएं देश के विकास में तथा समाज के हित में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आकस्मिकता के अवसर पर अथवा आपदा के अवसर पर भी महिलाएं लगातार उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। सभी महिलाएं अपने आप में सम्मानित हैं।         इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन विभाग, शिक्षा विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग से कक्षा 5 की कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा द्वारा रश्मिरथी के सर्ग तीन...

जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री ने ज़िम्मेदार अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश--

Image
जौनपुर--8 मार्च- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण  गिरीश चंद्र यादव  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई।                जौनपुर महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक शाही किला में आयोजित होना है। बैठक में  मंत्री  द्वारा महोत्सव से संबंधित तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें  विभागों से संबंधित स्टाल, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क मरम्मत, साफ सफाई, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सामूहिक विवाह के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु कलाकारों के चयन आदि की समीक्षा करते हुए  मंत्री ने निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएं।  मंत्री  के द्वारा निर्देशित किया गया कि जौनपुर महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।            ...

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43583 मामलें हुए निस्तारित

Image
                                                         जौनपुर 08 मार्च 2025 -अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/ सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं निर्देशन एवं श्री रणजीत कुमार, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं श्री प्रशांत कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 08 मार्च 2015  को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।            इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया।  ​  राष्ट्रीय लो...

पुलिस अधीक्षक ने किया मड़ियाहूँ थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Image
जौनपुर  पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना मड़ियाहूँ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेख कक्ष, हवालात, बैरक, थाना कार्यालय एवं सीसीटीएनएस कार्यालय शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समय-समय पर अद्यतन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया और इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रहें एवं पुलिसिंग कार्यों में कोई लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे थाना संचालन को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

जौनपुर के जिलाधिकारी ने सीएचसी बदलापुर का किया औचक निरीक्षण, सिर्फ एक डाक्टर के पास बाहर का मिला सैम्पल रिपोर्ट व दवा तो उन्हें लगाई गई फटकार ।

Image
सच खबरें  ▶ बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर हुई जांच, जिलाधिकारी ने लगाई फटकार ▶ सिर्फ स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. गौरव सिंह के कक्ष से सैंपल व दवाइयां मिलने पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी लगाई फटकार ▶ एक्स-रे मशीन में मिली खराबी, तो डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण का जबाब ▶ लगभग स्वास्थ्य केंद्र की ठीक ठाक रही स्थिति, जांच में स्पष्ट हुआ अधिक्षक द्वारा अस्पताल को बेहतर बनाने का किया जा रहा पूरा प्रयास, सिर्फ एकाध लोगों के चलते मिली थी सिकायत।

मीडिया को संभल के अधिकारी नहीं करेंगे ब्रीफ,डीएम ने लगाई रोक

Image
संभल।उत्तर प्रदेश के संभल में बीते दिनों होली और जुमे को लेकर सीओ अनुज चौधरी का बयान न सिर्फ सुर्खियां बना, बल्कि उसका विरोध भी देखने को मिला।बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।विपक्ष योगी सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा था।यही वजह है कि जिलाधिकारी डाॅक्टर राजेंद्र पेंसिया ने सभी अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगा दी है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने आदेश दिया कि अब कोई भी छोटा-बड़ा अधिकारी बिना परमिशन के मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं देगा।जनपद में डीएम और एसपी की परमीशन के बाद ही अधिकारी कोई बयान मीडिया को दे सकता है। डीएम के इस आदेश के बाद अब संभल में कोई भी अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर पाएगा। बता दें कि होली और जुमा एक ही पड़ने को लेकर संभल  सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया था।सीओ ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है,मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें,अगर होली पर कोई उपद्...

PDA जागरूकता एवं मतदाता सूची को लेकर युद्ध स्तर पर काम की जरूरत :-राकेश मौर्य

Image
जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे मंगलम लॉन मियांपुर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम जौनपुर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। पीडीए चर्चा कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। अब पीडीए एकता और जागरूकता के लिए  राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर PDA चर्चा कार्यक्रम अनवरत जारी चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देते हुए नए नामों को जोड़ने, विलोपन, संशोधन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची की निगरानी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं नेताओं से बहुजन समाज एवं शोषित वंचित पीडीए समाज को जोड़कर चलने के निर्देश दिए। बैठक को विधायक तूफानी सरोज,पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, प्रद...