पुलिस को मिली राहत मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दूबे उज्जैन में हुआ गिरफ्तार



कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी गैंगेस्टर विकास दुबे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 7 दिनों से विकास दुबे की तलाश में लगी पुलिस का इंतज़ार अब खत्म हुआ। गैंगेस्टर विकास विकास दुबे ने मध्यप्रदेश  के उज्जैन  में महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर सुरक्षा एजेंसी ने उसे पकड़ लिया है।

विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने जमी आसमान एक कर दिए। यूपी के हर जिले में उसकी और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान पता चला था कि विकास दुबे सरेंडर करने की फिराक में हैं। इसके लिए पहले वह नोएडा फिल्म सिटी जाने वाला था, जहां वह चैनल के स्टूडियों में लाइव सरेंडर करने की साजिश में था, हालाँकि कि जानकारी के बाद पुलिस ने नोएडा के हर टीवी चैनल को घेर लिया था। लेकिन गिरफ्तार उज्जैन में हुआ। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल