यूपी के 23 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता पुरस्कार



 लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के 23 पुलिस अधिकारियों व जवानों को वीरता का राष्ट्रपति पदक दिया गया है । इसमें DIG पुलिस भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात विजय भूषण को पांचवीं बार वीरता पदक मिला है। इस पदक के साथ ही डीआईजी विजय भूषण उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बार वीरता पदक प्राप्त करने वाले अफसर बन गए हैं।
बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर यूपी पुलिस के कुल 645 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया  गया है। इनमें से 23 पुलिसकर्मी को वीरता पदक, 6 पुलिसकर्मी को उत्कृष्ट सेवा और 73 पुलिसकर्मी को दीर्घकालीन सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से 43 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 200 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न इसके आलावा 230 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को डीजीपी का प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया है । तो चलिए जानते हैं यूपी के जाबांजों को मिलने वाले सम्मान और पदक के बारे में-

वीरता पदक-

1- एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार
2- एडीजी-112 असीम अरुण
3- एसपी बाराबंकी डॉ अरविंद चतुर्वेदी
4- सचिव गृह एसके भगत
5- एसएसपी मेरठ अजय कुमार साहनी
6- एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव
7- एएसपी सिटी मुजफ्फरनगर सतपाल
8- एटीएस में तैनात रहे एएसपी राजेश साहनी (मरणोपरांत)
9- सिपाही एकांत यादव (मरणोपरांत)

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक

DG ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह समेत 5 अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया जाएगा। इनमें एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, अलीगढ़ के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, डीएसपी डीके शाही और डीएसपी पुलिस उपाधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, ईओडब्ल्यू डॉ आरपी सिंह का नाम शामिल है।

13 जेल कर्मचारियों को राष्ट्रपति का पदक

वहीं यूपी के जेल कर्मचारियों को इस बार सबसे ज्यादा राष्ट्रपति के 13 मेडल मिल रहे हैं। इनमें 3 जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और 10 कर्मियों को दीर्घ व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया है।

विशिष्ट सेवा पदक

1- डीआइजी संजीव त्रिपाठी
2- हेड जेल वार्डर अनिल कुमार बाजपेई
3- एआइजी वीके जैन (मरणोपरांत)
4- सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति का पदक
5- डीआइजी बीआर वर्मा
6- जेलर संजीव कुमार सिंह
7- डिप्टी जेलर श्रीचंद्र शर्मा
8- मुख्य बंदी रक्षक शिवाकांत ओझा
9- गीता रानी
10- अख्तर आबिद खान
11- अनिल कुमार बाजपेई
12- शिव कुमार शर्मा
13- संयोगिता यादव
14- बंदी रक्षक सुभाष शर्मा
इसके आलावा 4 प्रमुख एनकाउंटर में शामिल टीम को भी स्वतंत्रता दिवस के मौके सम्मानित किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने