सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह को भातृशोक


जौनपुर। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह के बड़े भाई हरिश्चन्द्र सिंह की मंगलवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वे 73 वर्ष के थे और कुछ समय पहले वह लकवाग्रस्त हो गए थे। राम मनोहर लोहिया आयुर्वज्ञिान संस्थान में इलाज के बाद ठीक हो गए और अपने पैतृक गांव भूतहां (थाना बक्सा, जौनपुर) में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। 
भतीजे सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आज सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। घर वाले उन्हें उन्हें पीजीआई (लखनऊ) ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके बड़े परिवार में अन्य लोगों के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दोनों पुत्र सुशील सिंह स्वामी और सुजीत सिंह अध्यापक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी