कार्यकर्ता तैयार रहे भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी - सुनील बंसल



 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की समन्वयक बैठक जिले के एक होटल में सुनील बंसल ने लिया।  जिसमें मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधानसभा मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर रहे। उन्होंने जिले के सभी विधायकों और सांसद के साथ-साथ भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी और मल्हनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक ली।
उन्होंने संगठन के कार्यों का समीक्षा की और कोरोना काल में जो सेवा कार्य जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने की उनकी सरहाना किया और कहा कि 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलेगा उसमें प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा, युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, प्रत्येक मण्डल पर सफाई का कार्य होगा, उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि आप लोग कमर कस लीजिए भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिये बूथ पर जाकर आज से ही मेहनत करना शुरू कर दे तो चुनाव जीतने से हमें कोई रोक नहीं सकता।
बैठक में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा , सुरेंद्र सिंघानिया, सुधाकर उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, संदीप सरोज,अभय राय मल्हनी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा,जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी