पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप होगी बन्दी - डीएम जौनपुर

 
जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताहिक बंदी अब रविवार के स्थान पर  पूर्व निर्धारित की गयी व्यवस्था के अनुरुप रहेगी। नगर पालिका जौनपुर में साप्ताहिक बंदी रविवार, तहसील मड़ियाहूं में बृहस्पतिवार, तहसील केराकत में रविवार, तहसील शाहगंज में बृहस्पतिवार, तहसील मछलीशहर में शनिवार, कस्बा मुंगराबादशाहपुर में मंगलवार, कस्बा जफराबाद में सोमवार, कस्बा गौराबादशाहपुर में बुधवार, कस्बा बदलापुर में बुधवार, कस्बा चंदवक में बुधवार, कस्बा खेतासराय में सोमवार, कस्बा बरईपार में शनिवार, कस्बा रामपुर में बृहस्पतिवार, कस्बा सुजानगंज में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बन्दी का दिन निर्धारित किया गया है। समस्त तहसीलों में शक्ति चालित प्रतिष्ठान बृहस्पतिवार को बन्द रहेंगे।  
                                                  

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी