भाजपा ने किसान नौजवान मजदूर सभी के साथ धोखा किया है - अजय कुमार लल्लू



जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है। श्री लल्लू मल्हनी विधानसभा  उपचुनाव के में पार्टी  प्रत्याशी डा.राकेश मिश्र मंगला गुरू के समर्थन में रामदयालगंज बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है, धान विक्रय केंद्रों की स्थिति खराब है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसका ताजा उदाहरण हाथरस व बलरामपुर की घटना है। कांग्रेस जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी। हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही है, उससे हम कतई विचलित होने वाले नहीं हैं।
लल्लू ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही विकास के रास्ते पर और आगे ले जा सकती है। भाजपा सिर्फ लुभावने वादे करती है, किसानों की आय दोगुना करने के मामले में केंद्र सरकार ने किसानों को भ्रमित करने का काम किया है। जौनपुर में दोनो चीनी मिलें बंद हैं, किसानों की बात करने वाला कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है उसी वक्त से उत्तर प्रदेश में बदहाली का दौर चल पड़ा। कांग्रेस का समर्थन करने से ही प्रदेश का भला होगा।
पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। जौनपुर में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिलें बंद हैं भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पण्डित ललितेश पति त्रिपाठी पूर्व विधायक, महासचिव मकसूद खान, सरिता पटेल, सौरभ शुक्ला, लालजी चौहान ,बाबा सिंह, संजीव सिंह, इन्द्रमणि दुबे, प्रेम नारायण, आर सी पांडेय, महमूद अन्सारी, शालनी सिंह, देव राज, प्रजानारायन शर्मा, मुफ़्ती, पंकज सोनकर, विकास तिवारी, सत्यवीर सिंह,धर्मेंद्र निषाद, आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया